फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 85.36 फीसदी पड़े वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इलाहाबाद-झांसी शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को वोट डाले गए। जनपद में 85.36 फीसदी वोट पड़े। जिलाधिकारी, एसपी एडीएम आदि ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे ज्यादा 95 फीसदी वोट कमासिन मतदान केंद्र पर पड़े।
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा, सपा सहित दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। पहले मतदान की गति बेहद धीमी रही। दोपहर बाद मतदान ने तेजी पकड़ी। जसपुरा, तिंदवारी, जीजीआईसी बांदा, आर्यकन्या इंटर कालेज बांदा, बबेरू, कमासिन, बिसंडा, महुआ सहित अतर्रा के हिंदू इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे तक 224 ने वोट डाले। 12 बजे 656 ने मताधिकार का प्रयोग किया। दो बजे मतदान की गति बढ़ी और शाम 4 बजे तक 1899 मतदाताओं में से 1621 (85.36) फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया।
सर्वाधिक मतदान कमासिन में 95.65 फीसदी वोट पड़े। तिंदवारी में 93.75, जसपुरा में 89.86, जीजीआईसी बांदा में 83.66, आर्यकन्या इंटर कालेज बांदा में 82.05, बिसंडा में 93.02, महुआ में 84.4 अतर्रा में 84. 4 व नरैनी 89.93 फीसदी मतदान हुआ। अधिकारियों की निगरानी में रात 10 बजे तक कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पोलिंग पार्टियों से सीलबंद मतपेटियों को वाहनों से कोषागार भेजकर जमा कराया। अपर जिलाधिकारी उमाशंकर ने कोषागार पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। यहां से बाद में मतपेटियों को झांसी भेजा जाएगा। जहां पर मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें