बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के पंडरी गांव में गोशाला के पास रखे पुआल में कुछ लोगों ने आग लगा दी। इससे लगभग 80 ट्राॅली पुआल जल कर राख हो गया। ढाई लाख रुपये का पुआल जल गया। प्रधान ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पंडरी गांव के प्रधान हिमाचल प्रसाद ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार की रात गोशाला के पास 80 ट्राली पुआल रखा था। जो संरक्षित गोवंशो के भरण पोषण के लिए रखा था। जिसमें अज्ञात लोगो ने रविवार की रात आग लगा दी। जिससे पुआल जल कर राख हो गया।
ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का काम किया गया। लेकिन आग काबू नहीं हुई। फायर ब्रिगेड को सूचना दिया फायर ब्रिगेड के आने से पहले पूरा पुआल जलकर राख हो चुका था।