फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-एमपी के एसटीएफ ने बांदा में खंगाले सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट से अपहृत दो जुड़वां भाइयों (बच्चों) के सुराग में मंगलवार को एमपी और यूपी एसटीएफ ने संयुक्त रूप से बांदा शहर के स्टेशन रोड इलाके को खंगाला। इसी इलाके के एक किशोर को हिरासत में लेकर उससे घंटों पूछताछ की। स्टेशन रोड में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। एसटीएफ टीम को संकेत मिले हैं कि सोमवार की रात करीब 11 बजे बांदा के स्टेशन रोड इलाके से अपहृत बच्चों के पड़ोसी को फोन कर कुछ बातचीत की। सर्विलांस पर संकेत मिलते ही एमपी एसटीएफ के पांच और यूपी एसटीएफ के तीन सदस्यीय संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर स्टेशन रोड में रहने वाले एक किशोर उम्र बाइक मिस्त्री को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि इसी किशोर के फोन से अपहृत बच्चों के पड़ोसी को काल की गई। टीम ने स्टेशन रोड से पीलीकोठी और जीजीआईसी रोड तक दुकानों या मकानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज बारीकी से देखे। उधर, हिरासत में लिए गए किशोर की मां ने बताया कि उसका पुत्र रात में मच्छर भगाने की क्वायल लेने स्टेशन के पास गया था। वहां उसे दो अजनबी युवकों ने अपने पास फोन न होने की बात कहकर एक जरूरी काल करने के लिए फोन लेकर फोन किया। उसका पुत्र नहीं समझ सका कि फोन करने वाले कौन थे और कहां फोन किया? इसी पर पुलिस उसके पुत्र को ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें