बड़ोखर बुजुर्ग। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पाबंद किए जाने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। क्षेत्र में अभी तक 680 लोग पाबंद हुए हैं तो करीब 15 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
गिरवा थाना अंतर्गत लगभग 85 ग्राम पंचायतें दो विधानसभा क्षेत्रों में बंटी हुई हैं। इनमें कुछ सदर तो कुछ नरैनी विधानसभा क्षेत्रों में आती हैं। गिरवा थाना पुलिस की ओर से 25 गांवों के पूर्व प्रधान और पार्टियों के छोटे नेताओं समेत लगभग 680 लोगों को पाबंद किया गया है। सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने व आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के 85 गांवों के करीब 15 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी राकेश तिवारी के मुताबिक, चुनाव में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक 85 गांवों मसूरी,ऐला, बहेरी, हुसैनपुर, देवरार, कछारपुर, बांसी, मल्हेरा, निवादा, अकबरपुर, खुरहंड, जमरेही, जखनी, बड़ोखर बुजुर्ग, अर्जुनाह, सरस्वाह आदि पर कार्रवाई की गई है। शेष में भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
-