फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पंचायत उप चुनाव में 53. 81 प्रतिशत पड़े वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी/बबेरू (बांदा)। पंचायत उप चुनाव में मंगलवार को सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। बुजुर्गों से लेकर महिलाओं तक ने मतदान में उत्साह दिखाया। जनपद में कुल 53.81 प्रति मतदान हुआ। वहीं डीडीसी चुनाव में महज 35.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

तिंदवारी के अमलोर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव में 61.60 व साड़ी गांव में 55. 91 प्रतिशत मतदान हुआ। साड़ी गांव में दिवंगत प्रधान का भतीजा विनोद निषाद, पूर्व प्रधान सीताराम निषाद ,पंकज निषाद समेत चार प्रत्याशी मैदान पर थे। एसडीम पैलानी शशि भूषण मिश्र व सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने साड़ी में बने तीन बूथों व अमान डेरा व अमलोर में चार बूथों का निरीक्षण किया। अमलोर गोरे सिंह ,चुन्नू सिंह, पूर्व प्रधान जयकरण सिंह , दिवंगत प्रधान प्रवीण सिंह प्रिया के पति बंटी सिंह समेत 10 प्रत्याशी मैदान में थे।साड़ी गांव में सेक्टर मजिस्ट्रेट शुभेंद्र सिंह रहे तथा अमलोर गांव में सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार रहे।
थानाध्यक्ष पैलानी आनंद कुमार, चौकी इंचार्ज खप्टिहा कला राजेश मिश्रा, थाना जसपुरा समेत कई थानों का फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा। बबेरू में जिला पंचायत सदस्य वार्ड पांच में 35.33 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 41,750 मतदाताओं में 14750 ने वोट डाले। बदौली में ग्राम प्रधान पद पर 68 प्रतिशत व मरका में 53 प्रतिशत वोट पड़े। उपजिलाधिकारी नमन मेहता व सीओ राजवीर सिह मतदान केंद्रों पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें