बांदा। अमर शहीद क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव का शहादत दिवस डायमैनिक एक्शन ग्रुप व बुंदेलखंड मजदूर यूनियन ने संयुक्त रूप से मनाया।
रामकरन आदर्शी ने कहा कि लाहौर षड्यंत्र केस के तहत सेंट्रल जेल में 23 मार्च 1931 को तीनों शहीद हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। संचालन सुखलाल प्रकाश व अध्यक्षता नत्थू लाल सूर्यवंशी ने की। मोतीलाल शर्मा, विशंभर प्रसाद वर्मा, गोविंद प्रसाद वर्मा, पवन कुशवाहा, राजेश कोटार्य आदि मौजूद रहे। मुन्ना लाल बौद्ध ने सभी का आभार जताया। ब्यूरो