फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिना बिजली 40 घंटे से परेशान 50 हजार उपभोक्ता

Wed, 23 Aug 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडल मुख्यालय में फाल्टों की भरमार से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई वर्ष का रिकार्ड तोड़ रही उमस भरी गर्मी में लोग भीषण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। भूरागढ़ फीडर से जुड़े अवस्थी भवन मर्दन नाका क्षेत्र में पिछले 40 घंटों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। लगभग 50 हजार उपभोक्ता परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि इतना बड़ा बिजली संकट होने के बावजूद पावर कारपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी सिर्फ बंगलों और दफ्तरों में बैठकर ही दिशा निर्देश दे रहे हैं।

गिने चुने तैनात अवर अभियंता मुट्ठीभर लाइनमैन से फाल्टों को दुरुस्त कराने में जूझ रहे हैं। कोई भी जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर उपभोक्ताओं के सामने नजर नहीं आ रहा है। अधिशासी अभियंता नगर क्षेत्र प्रकाश देव पांडेय का कहना है कि एक साथ आधा दर्जन ट्रांसफार्मर फुंक जाने से स्थित गड़बड़ाई है। देर रात तक शहर में बिजली संकट की हलचल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें