फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख टैक्स चोरी पकड़ी

Wed, 08 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
दुकान में पड़ताल करते वाणिज्यकर विभाग अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों ने रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित कृष्णा स्वीट हाउस के कारखानों और दुकानों में छापेमारी करते हुए 50 लाख रुपये टैक्स चोरी की नोटिस जारी की है।  ज्वाइंट कमिश्नर (एसआईबी) बीके पांडेय के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर विजय कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर चल रहे दो कारखानों पर छापे मारे। मौके पर कोई भी अभिलेख नहीं मिले। प्रथम दृष्टया टैक्स चोरी का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि कारखाना संचालक सुधीर गुप्ता को टैक्स चोरी की नोटिस जारी कर 16 फरवरी को जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। टीम में पीएन पांडेय, चंदन सिंह समेत एक दर्जन अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें