फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जनपद में 47 एमएम वर्षा, अधिकतम तापमान 28 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार तक कुल 47 एमएम बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशनुमा रहा। अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। हवा में नमी का प्रतिशत 93 रहा। चार किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। जुलाई माह में मौसम की बेरुखी के बाद मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश का क्रम बृहस्पतिवार तक जारी है। बुधवार को मौसम विभाग ने जहां 113 एमएम बारिश का आंकड़ा बताया था, वहीं यह बृहस्पतिवार को महज 47 एमएम बारिश हुई। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि वैज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने बारिश होने की संभावना जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें