फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्थानांतरित 46 शिक्षकों को मूल विद्यालयों में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अंतरजनपदीय स्थानांतरण व समायोजन प्रक्रिया के तहत स्थानांतरण के बाद बड़ी संख्या में बडोखर ब्लाक के परिषदीय विद्यालय एकल हो गए थे। शासन स्तर पर शिकायतें होने के बाद विभाग ने स्थानांतरित 46 शिक्षकों को पुन: मूल विद्यालयों में भेजने के आदेश जारी किए है। जिससे शिक्षकों में खासा आक्रोश है। अगस्त माह में शासन की अंतरजनपदीय स्थानांतरण व समायोजन प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में शिक्षकों के स्थानांतरण किए गए थे। जिससे तमाम विद्यालय या तो शिक्षा मित्र के भरोसे रह गए थे या उनमें ताले लटक गए थे। शासन स्तर पर शिकायतों के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने बडोखर ब्लाक के स्थानांतरित 46 सहायक शिक्षकों के स्थानांतरण को रद्द कर मूल विद्यालयों में जाने के आदेश जारी किए हैं। जिससे शिक्षकों में खासा आक्रोश व्याप्त है। शिक्षकों का कहना है कि स्थानांतरण व समायोजन प्रक्रिया के तहत उनके तबादले हुए थे। तीन माह भी नहीं बीते की उन्हें मूल विद्यालयों में भेजा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें