फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कुत्ते के हमले से वृद्धा समेत तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। कुत्ते के हमले से वृद्धा समेत तीन महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। दो महिलाओं को सीएचसी नरैनी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां हुसैनपुर गांव निवासी गंसी देवी (76), नीलम (30) व उमा (27) शुक्रवार की शाम छह बजे करीब अपने-अपने घर के दरवाजे बैठीं थीं। तभी वहां आए कुत्ते ने उन पर हमलाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन लाठी-डंडा लेकर आए तब उन्होंने कुत्ते को खदेड़ा। परिजनों ने उन्हें सीएचसी भेजा। यहां से गंसी व नीलम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उमा सीएचसी में ही भर्ती है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें