फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बैंक से निकली महिला के 40 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। पति के इलाज के लिए बैंक से रुपये लेकर जा रही महिला से टप्पेबाजों ने 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव गुड़िया देवी कस्बे के बदौसा रोड गंगेही तालाब के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा गई थी। पति मंगल सिंह के इलाज के लिए खाते से 40 हजार रुपये निकालकर झोले में डालकर घर की ओर जाने लगी। रास्ते में टप्पेबाजों ने बातों में उलझाकर गुड़िया का झोला पार कर दिया।
महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने एसबीआई पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो बैंक के अंदर लाइन में महिला के पीछे एक महिला व छोटा बच्चा व बाहर साइकिल में एक युवक इशारा करते हुए दिखाई दिया। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने कहा तहरीर मिली है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा l

ऊना बस स्टैंड में आरीओ कार्यलय व स्वास्थ्य विभाग की और से लगाएं गए नेत्र जांच शिविर में लोगों

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें