बबेरू। कस्बे के ब्लाॅक सभागार में रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाले 40 अभ्यर्थियों को नौकरी मिल गई, लेकिन 60 को निराश लौटना पड़ा। मेला में प्रतिभाग करने के लिए 100 लोगों ने पंजीकरण कराया था। मेला का शुभारंभ आई एसबी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। इसमें चार कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
सेवा योजना कार्यालय के तरफ से शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में चार कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 40 युवक युवतियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। इसी तरह ब्लैक हांड सिक्योरिटी सर्विसेज ने तीन लोगों को, डुस्की स्टेलन कन्सलटैन्सी सर्विसेस ने आठ लोगों को और यूनीवर्सल इंटर प्राइजेज ने 13 युवाओं का चयन किया। आईएसबी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा हमारे क्षेत्र में रोजगार मेला लगने से बेरोजगारों को अवसर मिलेंगे। जिला सेवा योजना अधिकारी ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगेे।
बबेरू क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी बाल गोविंद बीए पास हैं। उन्होंने बताया इंटरव्यू देने आया पैसा बहुत कम मिल रहा है। इसलिए जानकारी करने आया था। इनकी कंपनियां आसपास ना होकर बाहर हैं। जहां ज्यादा खर्च होता है। ऐसे में जाब करना संभव नहीं।
पल्हरी गांव निवासी मनीष ने बताया मेले मे कंपनी कंपनियों के बारे में जानकारियां ली है। पहली बार आया था, अगली बार जब मेले का आयोजन होगा आवेदन करेंगे।
अतर्रा निवासी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि मेले में आया इंटरव्यू देने आया हूं, लेकिन 12 घंटे ड्यूटी देने की बात कह रहे थे। जितना पैसा दे रहे हैं, उतने में बाहर रहकर परिवार चला पाना संभव नहीं है।