फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दुकान से बिक रही 39 बोरी इफ्को की डीएपी पकड़ी

Thu, 07 Dec 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि विभाग व पुलिस ने अतर्रा में एक ई-रिक्शे से 13 बोरी व दुकान से 26 यानि कुल 39 बोरी सरकारीफ्फ्को की डीएपी खाद पकड़ी है। दुकानदार ने खाद किसान को बेची थी। खाद को सील कर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने की लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


गुरूवार को नरैनी तहसील पनगरा के किसान नवीन मिश्रा ने अतर्रा की एक दुकान से इफको 13 बोरी खाद खरीदी। खाद में मिलावट का शक होने पर जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार व थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। कृषि अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर रिक्शे में लदी 13 बोरी खाद को पुलिस के सुपुर्द कर दुकान पर छापा मारा।
वहां पर 26 बोरी संदिग्ध खाद मिली। सभी बोरियों को सीज कर थाने में रखवा दिया। कृषि अधिकारी ने बताया कि ई-रिक्शा चालक बाकरगंज बांदा लवकुश ने बताया कि बाकरगंज निवासी भानू गुप्ता आर्डर पर खाद भेजता है। मै खाद की सप्लाई करता हूं। भानू गुप्ता अधिकार पत्र भी नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है। अतर्रा इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें