बांदा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या के तत्वावधान में प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिक प्रवेश परीक्षा मंगलवार को शहर के बजरंग इंटर कॉलेज में कराई गई। स्नातक में प्रवेश के लिए 389 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन परीक्षा में 359 परीक्षार्थियों ने ही प्रतिभाग किया।
परीक्षा का कृषि विवि बांदा के कुलपति प्रो. नरेंद्र प्रताप सिह व निदेशक प्रशासन डॉ. बीके सिंह ने निरीक्षण किया। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित सामग्री को उपयोग करते नहीं मिला। उप कुलसचिव डॉ. राजीव उमराव ने बताया कि स्नातक में प्रवेश परीक्षा के लिए 10 जिलों में केंद्र बनाए गए थे। इसमें बांदा भी शामिल है। बताया कि 31 मई को परास्नातक और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा में 232 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।