फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 35. 82 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें, नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में बर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट पेश किया गया। सर्वसम्मति से 35 करोड़ 82 लाख 65 हजार 475 रुपये के प्रस्तावों की मंजूरी दी गई। साथ ही वर्ष 2023-24 का पुनरीक्षित बजट 73 करोड़ 92 लाख 77 हजार 402 रुपये के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। पंचम राज्यवित्त आयोग, पंद्रहवां वित्त आयोग व अन्य मदों से वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त होने वाली धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में कराए जाने वाले कार्यों की कार्य योजना पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में बुधवार को बोर्ड की बैठक हुई। एजेंडा के अनुसार प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ। पंचम राज्यवित्त आयोग, पंद्रहवां वित्त आयोग व अन्य मदों से वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त होने वाली धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में कराए कराने की वार्षिक कार्य योजना पेश की गई। जिसे सर्वसम्मति से सदस्यों ने पारित किया। जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों शहर की तर्ज पर हाई मास्ट लाइटें लगवाने व जिला पंचायत सदस्य अब्दुल रईस ने जिला योजना की बैठक में सदस्यों के प्रस्तावों को शामिल करने मांग की।
विभागीय समीक्षा के दौरान सदस्यों ने समस्याएं बताई। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने अधिकारियों को सदस्यों की शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में सदस्य राजाराम, रजनी, मंजू, इंद्रजीत, अरुण कुमार, संगीता, सुमनलता, मीराबाई व ब्लॉक प्रमुख दीपशिखा सिंह, रमाकांत पटेल, मनफूल पटेल, रावेंद्र गर्ग, अभियंता सतेंद्र सिंह चौहान, परामर्शदाता पंचानन वर्मा आदि रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन










शकील अली ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वर्मा, बृजभूषण यादव, मानसिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश शिवहरे , गोपाल नारायण द्विवेदी,रामधनी रैकवार, जुगल जाटव, हरिश्चंद्र सोनकर, सोमचंद जाटव,मुन्ना सिंह पटेल, सुनील कुशवाहा, बिनय शिवहरे,ताहिर खान, बिल्लू शिवहरे,लाल कुशवाहा, सुभाष यादव, संजय दिवाकर, दलजीत यादव आदि सहित सैकड़ो लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन राम सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें