बांदा। सोशल मीडिया पर वर्क फॉर्म होम का झांसा देकर महिला से धोखाधड़ी के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पासबुक व एटीएम हासिल कर आरोपियों ने पीड़ित के खाते से 35 लाख का ट्रांंजेक्शन किया। इनमें मुख्य आरोपी लखनऊ का रहने वाला है। एक महिला भी शामिल है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खाईंपार चौसठ जोगिनी मंदिर के पास रहने वाली शायरा बानो ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि लखनऊ के बख्शी तालाब निवासी राजीव सिंह और रूही परवीन व राहुल सिंह ने फेसबुक के जरिए एक कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए उसकी पुत्री को घर से काम करके अतिरिक्त आमदनी जुटाने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद उसे पुलिस के जरिए पता चला कि उसके खाते में 35 लाख रुपये का ट्रांसजेक्शन हुआ है। इतनी बड़ी रकम का लेनदेन सुनकर वह हैरान रह गई।
पुलिस ने सुनवाई हीं की तो उसने अदालत में फरियाद की।अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।