फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 3287 परीक्षार्थी

Sat, 10 Jun 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इस बार 15 जून को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जनपद के सात परीक्षा केंद्रों पर 3,287 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षाओं की व्यवस्थाओं के लिए एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्र जनपद मुख्यालय में बनाए गए हैं। आदर्श आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज में 900, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, महिला डिग्री काॅलेज, डीएवी इंटर काॅलेज में 500-500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, खानकाह इंटर काॅलेज में 400 व जेएन डिग्री काॅलेज में 487 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखे। पानी, बिजली, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए। परीक्षाएं पूरी तरह से नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान मोबाइल, घड़ी आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक व परिवहन निगम के अधिकारियों को परीक्षा के दौरान पुलिस व बसों की व्यवस्था के लिए पत्र लिखा गया है। ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। परीक्षा के दिन कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा। परीक्षार्थी अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। जिसका तत्काल समाधान कराया जाएगा। अधिकारी निरंतर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें