फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सहकारी समितियों में एक छत के नीचे मिलेंगी 300 सुविधाएं

Wed, 13 Sep 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सहकारिता विभाग ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए सहकारी समितियों को माध्यम बनाया गया। मंडल की 150 सहकारी समितियों में जन सेवा केंद्र के माध्यम से एक ही छत के नीचे 300 प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। इसमें आधार कार्ड व राजस्व समेत प्रमुख रूप कृषि से जुडी लाभकारी योजनाएं शामिल है। इसकी साज सज्जा पर पैक्स बजट उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल में 174 सहकारी समितियां संचालित है। इनमें जन सेवा केंद्र के लिए सक्रिय समितियों ने अपनी रूचि दिखाई है। वीरेंद्र बाबू दीक्षित संयुक्त आयुक्त व संयुक्त निबंधक सहकारिता चित्रकूटधाम मंडल ने बताया कि 150 समितियों ने योजना के लिए आवेदन किया है। इन सभी को योजना में शामिल कर लिया गया। इनमें बांदा में 30, चित्रकूट में 25, महोबा 18 और हमीरपुर में 22 समितियां शामिल है।

प्रत्येक समिति में इलेक्ट्रानिक उपलकरण, इंटरनेट कनेक्शन व प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था पैक्स के माध्यम से की जाएगी। इसमें फसल बीमा, उर्वरक, बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र, कृषि उत्पाद बेचने के लिए पंजीकरण, केसीसी लोन, ग्रुप लोन, बैकिंग सुविधा प्रमुख रूप से मुहैया कराई जाएगी। आधार कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र समेत 300 योजनाओं को इसमें शामिल किया गया है। कई सहकारी समितियों में जन सेवा केंद्रों ने काम करना शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन




सहकारी समितियों में खोले जा रहे जन औषधि केंद्र भी खुलेंगे। इसके मंडल में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संयुक्त आयुक्त निबंधन ने बताया कि किसानों को सस्ती और अच्छी जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए यह शुरूआत की जा रही है। इससे ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी और गांव में प्राइवेट दुकानों से महंगी दवा खरीदने से छुटकारा मिलेगा।
जन औषधि केंद्र खोलने के लिए समितियों में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इन सर्विस सेंटरों को जन औषधि केंद्र के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। मंडल में 38 सहकारी समितियों ने आवेदन किए है। इनमें बांदा में 9, चित्रकूट 10, महोबा 5 और हमीरपुर में 14 सहकारी समितियां शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें