फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराब की दुकान से पौने चार लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरैनी (बांदा)। कालिंजर थाना क्षेत्र में इंडियन बैंक के पास स्थित देशी शराब की दुकान में बीती रात चोरों ने घुसकर नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब दुकान का सेल्समैन खाना खाने के लिए गया हुआ था। इस बीच मौका पाकर चोर दुकान में घुसे और गोलक में रखे करीब पौने चार लाख रुपये लेकर भाग निकले। थाना प्रभारी सुखराम सिंह मौके पर जांच-पड़ताल किया। चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और मॉनिटर को तोड़ दिया। सर्विलांस की मदद से जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें