फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तालाबों को भरने के लिए छोड़ा 270 क्यूसेक पानी

Wed, 06 May 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
करतल। सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय के अंतर्गत आने वाले बरियारपुर बांध के हेड से 270 क्यूसेक पानी मुख्य नहर में छोड़ा गया। इस पानी से क्षेत्र के तालाबों को भरा जाएगा, जो भीषण गर्मी में मवेशियों की प्यास बुझाएगा। पानी छोड़े जाने के बाद क्षेत्र के पशुपालकों में हर्ष है। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी में आमजन के साथ मवेशी भी परेशान हैं। तालाबों का पानी सूख चुका है, ऐसे में मवेशियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। बताया कि प्रारंभ में बरियारपुर बांध से मुख्य नहर में 270 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। आने वाले दिनों में इसे मांग के अनुसार बढ़ाकर 510 क्यूसेक किया जाएगा। बताया कि केन नहर में पानी की क्षमता मांग के अनुरूप बढ़ाई जाती है। पानी छोड़े जाने के बाद बरियारपुर हेड के नीचे जो तालाब हैं, उन्हें भरा जाएगा। इसके बाद पनगरा टेल के माध्यम से अन्य तालाबों को परिपूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें