बांदा। पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एएसपी शिवराज, सीओ यातायात सौरभ सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने मवई बाईपास, महोखर बाईपास पर वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग में चार पहिया वाहनों में अवैध रूप से लगे हूटर, सायरन व काली फिल्म, दो पहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर व बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले 200 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग अभियान के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया जिसमें वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।