बांदा। बीएस-6 मॉडल की 20 रोडवेज की बसे जल्द ही सडक़ों पर दिखाई देगी। इससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले करीब 10 हजार यात्रियों को सहूलियत होगी। होली के पहले बसों के आने की संभावना है।
चित्रकूटधाम मंडल के बेडे में पिछले साल तक करीब 400 बसें थी। इधर, मानक व किलो मीटर पूरा करने के करीब 30 बसों को कंडम घोषित कर बेड़े से अलग कर दिया गया। इससे बसों की कमी हो गई। आरएम ने शासन से बीएस-6 माडल की 50 बसों की मांग की थी। शासन ने रीजन को होली के पहले 20 बसें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
आरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों शासन ने बीएस-6 मॉडल की एक हजार बसें खरीदी थी, जिनकी बॉडी बन रही है। होली के पहले यह बसें तैयार हो जाएगी। होली के पहले रीजन को 20 बसें मिल जाएगी। इनमें नौ बसें बांदा, पांच महोबा, तीन-तीन बसें हमीरपुर, राठ को दी जाएगी। बताया कि होली के पहले बस मिलती है तो इन्हें महानगरों में लगाया जाएगा। ताकि होली में घर आने वाले यात्रियों को असुविधा न हो।