फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पणकारी दस्यु मलखान को भेंट की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग। चंबल के समर्पणकारी पूर्व दस्यु सरगना मलखान सिंह का यहां गर्मजोशी से स्वागत हुआ। उन्हें तलवार भेंट की गई। अनाज में तौला गया। रविवार को शाम यहां कर्मभूमि समाज सेवा संस्थान और आदित्य धनराज सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित समारोह में पूर्व दस्यु सरगना का जोरदार स्वागत हुआ। गांव से दो किलोमीटर दूर पूर्व ही उनकी अगुवानी की गई। उनके समर्थक बड़ी तादाद में काफिले में शामिल हुए। विनोद राजा और डा.चंद्रपाल सिंह ने तलवार भेंट की। प्रगति श्रीवास्तव ने गुलाब का फूल पेश किया। संचालन बीडीसी अरुण प्रताप सिंह ने किया। दिवारी नृत्य का भी आयोजन हुआ। गांव वालों ने मलखान सिंह का तुलादान किया। पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। राजारानी शिक्षा समिति संस्थापक/निदेशक राहुल निगम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें