फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 17 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। व्यक्तिगत परेशानियों के कारण 17 फीसदी छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। हालांकि अभी इन परीक्षार्थियों को एक बार प्रयोगात्मक परीक्षा देने का दोबारा मौका मिलेगा। इसके लिए अब इंतजार करना होगा। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पूर्व या समाप्त होने के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट कॉलेजों में गणित, विज्ञान, गृह विज्ञान, कला, कम्प्यूटर समेत 27 विषयों के करीब एक माह से चल रही प्रयोगात्मक परीक्षाओं में 4781 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। जिलेभर के 88 कॉलेजों में प्रयोगात्मक विषयों के कुल 27873 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 23092 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 4781 छात्र परेशानियों के चलते परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।

हालांकि छूटे छात्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा देने का एक मौका मिलेगा। अब छूटे छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शिक्षा विभाग द्वारा तिथि आने के बाद होंगी। डीआईओएस विजयपाल सिंह के मुताबिक छूटे परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा देने का एक मौका मिलेगा। अभी छात्रों को तिथि आने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें