बांदा जिले में बदौसा क्षेत्र के उदयपुर स्थित निजी औद्यौगिक संस्थान बीएसएसएमडी में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में सोलह छात्रों का चयन किया गया है। प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
इसमें दो कंपनियां स्टील स्ट्रप्सि व्हील्स लिमिटेड डापर पंजाब ने 11 छात्रों का चयन किया गया। सभी छात्रों की योग्यता कक्षा 10, 12 व आईटीआई, पॉलिटेक्निक 11000 से 16000 रुपये के मासिक वेतन पर किया गया है। इसमें से सभी सत्र के छात्र व किसी भी ट्रेंड या ब्रांच व किसी भी जगह के प्रतिभागी ने साक्षात्कार दिया।
कंपनी से आए बृजेंद्र सिंह व रास इंजीनियरिंग ग्रेटर नोएडा से आईं प्रांशी सोनी ने छात्रों को शीघ्र ज्वॉइन करने की बात कही। कुलदीप, रबी कुमार, प्रदीप सिंह, राजकुमार, भैयाराम, सन्दीप, धर्मेंद्र कुमार, बिनय कुमार, महेंद्र पटेल, कुलदीप सहित 10 अभ्यर्थियों का चयन स्टील स्ट्रप्सि कंपनी डापर पंजाब ने किया।
वहीं रास इंजीनियर ग्रेटर नोएडा से आए कंपनी से प्रतिनिधि ने संदीप कुमार, तीरथ प्रसाद, अखिलेश कुमार, रज्जन, विजय कुमार साहू और अनमोल पाठक का चयन किया। इस मौके पर औद्यौगिक संस्थान के प्रबंधन ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी।