फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ब्यूटी पार्लर में मिला 150 किग्रा अवैध पटाखा, एक गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। थाना पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि कस्बे के हड़हा मार्ग पर स्थित सेजल ब्यूटी पार्लर में अवैध पटाखे बेचने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा। इस दौरान करीब 150 किग्रा अवैध पटाखे बरामद किया गया। कहा कि पटाखे की बिक्री करते हुए कस्बे के ही नई बाजार मोहल्ला निवासी रमेश को गिरफ्तार किया गया। टीम में एसआई रविंद्र कुमार पांडेय, कांस्टेबल अनुराग यादव व दिनेश शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें