फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिना टिकट व अनियमित यात्रा में 147 को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रेलवे स्टेशन में सघन चेकिंग अभियान चला। इस दौरान बिना टिकट सहित ध्रूमपान आदि में 147 लोग पकड़े गए। राजस्व के रूप में 87 हजार 440 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में आरपीएफ व जीआरपी ने रेलवे स्टेशन की घेरेबंदी की। बाद में दो दर्जन से अधिक चेकिंग दल टीम ने अभियान के तहत रेलवे स्टेशन व गुजरने वाली ट्रेनों की महिला व दिव्यांग बोगी को चेक किया। मुख्य टिकट निरीक्षक वीएस श्रीवास्तव ने बताया कि बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, धूम्रपान आदि में 147 यात्रियों को पकड़ा गया। सभी जुर्माना अदा कर छूट गए। एके मंडल, भूपेंद्र सिंह, यतेंद्र गुप्ता, रामकेश, मीना सहित जीआरपी व आरपीएफ इंस्पेक्टर व पुलिस बल मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें