बांदा। जिला अस्पताल में रविवार को ट्रॉमा सेंटर में सर्दी के मरीजों का तांता लगा रहा। ठंड लगने से बीमार हुए 14 मरीज भर्ती किए गए।
सर्दी लगने से न्यू मार्केट निवासी सुनीता (50), बंगालीपुरा निवासी आशीष (35), अमवा गांव निवासी गुड़िया (22), पपरेंदा गांव निवासी स्वतंत्र (28), जिला अस्पताल कैंपस निवासी राजू (35) को भर्ती कराया गया।
बंगालीपुरा निवासी मोहम्मद जावेद (23), तिलौसा गांव निवासी ज्ञान बाबू (55), पदमाकर चौराहा निवासी सवालिहा (45), रानी पुर गांव निवासी शिवशंकर (19), मवई गांव निवासी शंशाक (37), दतौरा गांव निवासी लौंगी (65) को भर्ती किया गया।
लुधौरा गांव निवासी उस्मान (55), झील का पुरवा निवासी उमा (30), लामा गांव निवासी किशोरी (60) को भर्ती कराया गया है। इन सभी को पेट दर्द, सर्दी आदि से ग्रसित होने पर भर्ती कराया गया है। डॉक्टर मरीजों को ठंड से बचने की सलाह दे रहे हैं।