फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 13 डेंगू के नए मरीज मिले, संख्या ढाई सौ के करीब

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कवायदों के बीच डेंगू बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में 13 नए मरीज डेंगू के मिले हैं। इनमें चार को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डेंगू जांच के लिए 40 सैंपल लगाए गए थे। डेंगू से अब तक 240 मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में बाधा पुरवा निवासी मनीष कुमार (20), घुरंउडा कुलकुम्हारी निवासी भोला (25), मुचियाना मोहल्ला निवासी मीरा चौरसिया (36), स्वराज कॉलोनी निवासी राज (28), अतर्रा निवासी मनीष गुप्ता (24), गायत्री नगर निवासी शिल्पा तिवारी (20), छोटी बाजार निवासी साक्षी (25), कुशवाहा नगर निवासी अनिल (16), परशुराम तालाब निवासी रीतू (34), निम्नीपार निवासी सोनू (35), राजीव नगर निवासी जयप्रकाश (45), गूलर नाका निवासी सूरज (23) व कुशवाहा नगर निवासी मानसी (19) को डेंगू की पुष्टि की गई है।
इनमें भोला, अनिल, रीतू व मानसी को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 332 मरीजों ने जांच कराई। इनमें 40 मरीजों के डेंगू जांच के सैंपल लिए गए। उधर, ओपीडी में फिजिशियन डॉक्टर डॉ. एसडी त्रिपाठी के कक्ष में मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें