फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मेले में 270 में से 123 युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बिसंडा। रोजगार मेले में 270 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिसमें 123 अभ्यर्थियों का कंपनियों में चयन हुआ।
विज्ञापन

बिसंडा ब्लॉक परिसर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय आईटीआई के तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। न्यू इरा कंसट्रक्शन एंड डिजाइन, कॉल्विन साल्यूशन प्रा.लि., प्राश इंटरप्राइजेज, बुंदेलखंड ऑटोमोबाइल प्रा.लि., वेलस्पन इंडिया कंपनियों के आए प्रतिनिधियों ने 270 बेरोजगारों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

इसमें से 123 युवाओं को विभिन्न पदों के लिए चयनित किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने युवाओं को उनकी नौकरियों के बारे में जानकारी दी। राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप अग्निहोत्री, सेवायोजन प्रभारी ओपी पांडेय, जिला कार्यक्रम एके तिवारी आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें