अमर उजाला ब्यूरो
बांदा । खेत जा रहे किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। राजस्व कर्मियों ने घर जाकर आर्थिक स्थिति का जायजा लिया। घटना गिरवां थाना क्षेत्र के बहोरवा पुरवा की है। किसान बाबूलाल आरख (39) पुत्र बल्देव बुधवार को सुबह खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई। आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।