फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मधुमक्खी के हमले में 12 जख्मी, पांच भर्ती

Wed, 01 Mar 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मधुमक्खी के हमले में एक ही परिवार के 12 लोग जख्मी हो गए। पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो किशोर और महिला भी शामिल हैं। घायलों ने बताया कि किसी शरारतीतत्व के पत्थर मारने पर मधुमक्खियों ने हमला किया।
विज्ञापन

शहर के शंकर नगर में बाबूलाल (65) समेत उसका पूरा परिवार मंगलवार को दोपहर छत पर था। पड़ोसी के घर में मधुमक्खी का छत्ता था। तभी किसी ने शहद के लालच में पत्थर मार दिया। इस पर मधुमक्खियों ने बाबूलाल समेत छत पर मौजूद सभी लोगों को जख्मी कर दिया। आग जलाने और धुआं करने पर बचाव किया। हालत गंभीर होने पर बाबूलाल समेत शीतल (50), चंदा देवी (52), अर्जुन (13) व रिया (11) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य ज्यादा जख्मी न होने पर डाक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें