फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रोजगार मेले में 115 युवाओं को मिले ऑफर लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से कस्बे के राजकुमार इंटर कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें निजी क्षेत्र से जुड़ीं कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। साक्षात्कार में 115 युवाओं का चयन होने पर ऑफर लेटर मिले।
विज्ञापन

रोजगार मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवकों को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले रोजगार मेलों के माध्यम से नवयुवकों को रोजगार मिलता है। सेवायोजन कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि मेले में 150 बेरोजगारों ने शिरकत की। विभिन्न कंपनियों ने योग्यता के अनुसार चयन कर 115 युवाओं को ऑफर लेटर दिए हैं। मेले में 12 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने योग्यता अनुसार युवाओं का चयन किया। क्षेत्रीय सेवायोजन मंडल सहायक निर्देशक वकील अहमद अंसारी भी मौजूद रहे।


रोजगार मेले और लगने चाहिए
बसराही गांव के पंकज पांडे ने बताया कि वह परास्नातक है। उनका चयन कौशल विकास मिशन मेंं हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मेला लगाया जाना चाहिए।


ऑफर लेटर नहीं किया स्वीकार
नरैनी के देविन नगर निवासी प्रतिभा ने बताया कि वह रोजगार मेले में आईं थीं। दूर दराज नौकरी मिलने की वजह से उन्होंने ऑफर लेटर स्वीकार नहीं किया। रोजगार मेला अच्छी पहल है।
विज्ञापन



चयन होने से हैं खुश
गुढ़ाकला गांव निवासी गुलगेंद्र पटेल ने बताया कि अच्छी पहल है। मेला के माध्यम से उन्हें कौशल विकास मिशन में चयन हुआ है। वह 12वीं पास हैं। चयन होने से खुश हैं।



इलेक्ट्रिशियन के पद पर हुआ है चयन
बिज्जू का पुरवा निवासी हरीबाबू ने बताया कि उनका चयन इलेक्ट्रिशियन के पद पर हरियाणा में हुआ है। नौकरी मिलने पर खुशी जताते हुए उन्होंने रोजगार मेले की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें