फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 10 छात्रों के पास मिले मोबाइल, रिस्टीकेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरैनी। सीताराम समर्पण महाविद्यालय में चल रही दो पालियों में स्नातक की परीक्षाओं में 10 छात्रों के पास स्मार्टफोन और कीपैड मोबाइल मिलने पर प्राचार्य डॉ. डीसी गुप्ता व डॉ. रमाकांत द्विवेदी ने रिस्टीकेट कर दिया। महाविद्यालय में दोनों पालियों में 1540 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
प्रथम पाली बीए, बीएससी और बीकाम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 610 में 14 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 978 छात्र-छात्राओं में में 30 छात्र अनुपस्थित रहे। कॉलेज द्वारा गठित उड़ाका दल के साथ स्टेटिस्टिक्स मजिस्ट्रेट प्रहलाद कुमार, प्राचार्य डॉ. डीसी गुप्ता ने बताया कि एक छात्र के पास कीपैड मोबाइल पकड़ा गया था। उस छात्र को भी रिस्टीकेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को 10 छात्रों का रिस्टीकेशन किया गया। प्राचार्य ने बताया कि सभी स्मार्टवाच और कीपैड मोबाइल छात्रों की आंसर शीट पर नत्थी कर विश्वविद्यालय भेजा है। प्राचार्य ने कहा कि किसी भी तरह की अनुचित नकल सामग्री, इलेक्ट्रानिक डिवाइस और स्मार्ट फोन मोबाइल, स्मार्ट वाच महाविद्यालय के अंदर लेकर प्रवेश न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें