फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 10 ओवरलोड ट्रक सीज किए गए, सात वाहनों का चालान

Wed, 24 Jun 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सोमवार की रात आरटीओ की टीम ने शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई की। एआरटीओ श्याम लाल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 10 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर संबंधित क्षेत्र के थानों में खड़ा कराया गया है। इसके अलावा यातायात पुलिस की टीम के साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान सात लोग शराब पीकर वाहन चलाते मिले। संबंधित सभी सात लोगों के वाहनों का चालान किया गया है। उन सभी को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में वह शराब पीकर वाहन चलाते हुए फिर मिलेंगे तो उनका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें