फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो दिन में डेंगू के 10 मरीज और मिले, अब तक 256 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कवायदों के बाद भी डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा। पिछले दो दिनों में डेंगू के 10 नए मरीज मिले। इनमें से एक को भर्ती कराया गया है। त्योहार के दूसरे दिन जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराने वाले मरीजों की भीड़ रही। दो दिनों में डेंगू जांच के 36 सैंपल लिए गए। उधर, ओपीडी में वायरल फीवर के मरीजों की भीड़ रही। ट्रामा सेंटर में भी 14 मरीज वायरल फीवर के भर्ती किए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में 36 सैंपल लगाए गए। इनमें डीएम कालोनी निवासी युष्मान सिंह (14), खाईंपार निवासी माही (17), छोटी बाजार निवासी विनीत (15), पिपरी कनवारा गांव निवासी शिव प्रकाश (25), मर्दन नाका मोहल्ला निवासी नसीरूद्दीन (39), किरन कॉलेज कटरा निवासी प्रिया (17), बॉबी (31), हरदौल तलैया निवासी फरहान (13), कटरा निवासी कविता (21), अलीगंज निवासी मनीष द्विवेदी (26) को पैथोलॉजी जांच में डेंगू की पुष्टि की गई। इनमें बॉबी को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
डेंगू से अब तक मरीजों की संख्या 256 पहुंच गई है। उधर, ओपीडी और ट्रामा सेंटर में वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की भीड़ रही। ट्रामा सेंटर में वायरल फीवर के 14 मरीज भर्ती कराए गए। इससे ट्रामा सेंटर में बेड फुल रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू लार्वा नष्ट करने का अभियान जारी है। मोहल्लों में लोगों के घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचकर जांच कर रही है। डेंगू लार्वा मिलने पर उन्हें नष्ट कराया जा रहा है। जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें