फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक से गिरकर 10 मीटर तक घिसटती चली गई महिला

Thu, 06 Jul 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बच्चों और पति के साथ बाइक से मायके जा रही महिला शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास के पास ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिर गई। चलती बाइक से गिरने से वह करीब 10 मीटर तक घिसट गई। उसके सिर और सीने में चोट आई हैं। पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मधु (28) गुरुवार को दोपहर दो बजे के करीब अपने पति रंजीत व दो बच्चों के साथ बाइक से अपने मायके देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव आ रही थी। मवई बाईपास पर तेज रफ्तार बाइक अचानक ब्रेकर आने से से उछल गई। इससे पीछे बैठी महिला बाइक से गिरकर करीब 10 मीटर तक सिर और सीने के बल घिसट गई। इससे उसके गंभीर चोटें आई हैं। पति रंजीत मजदूरी करता है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें