फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के दूसरे दिन भी बरसा धन, हुई खरीदारी

विज्ञापन
फोटो 23 बीएनडीपी 11- बाइक शो रूम में बाइक खरीदते ग्राहक। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। धनतेरस के दूसरे दिन भी बाजार चढ़ा रहा। दूसरे दिन करीब दस करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। रविवार को सबसे अधिक बिक्री सजावट के सामान की हुई। वाहन, इलेक्ट्रॉनिक व पूजा और अन्य सामान की लाखों में बिक्री हुई।
विज्ञापन

धनतेरस के पहले दिन शनिवार होने के कारण लोहे के बर्तनों की बिक्री न के बराबर हुई थी। इसके चलते रविवार को दूसरे दिन बर्तनों की दुकानों पर करीब पांच करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। इसी तरह वाहन, सराफा में भी लगभग पांच करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
रविवार को वाहन बाजार से वाहनों की खरीदारी हुई। बुकिंग वाले ग्राहक शो रूम पहुंचे और बाइक, कार को अपने घर लाए। जिले में 300 बाइकें, 50 कार और 13 ट्रैक्टर बिके। वाहन व्यवसायी आशीष अग्रवाल ने बताया कि जिले में दोनों दिन तीन करोड़ का व्यवसाय होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बाजार में दीपावली पूजा के लिए सजावटी सामान और बर्तन व्यवसाय खूब चला। सराफा और इलेक्ट्रानिक बाजार में भी भीड़ रही। ऑनलाइन बाजार का फुटकर व्यवसाय पर खास असर नहीं पड़ा। गहने, बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक सामान ज्यादातर लोगों ने दुकानों पर पहुंच कर ही खरीदारी की। इलेक्ट्रानिक दुकानदार संजय गुप्ता ने बताया कि जिले में दो करोड़ के लगभग का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें