फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास के लिए 1.21 अरब रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एक दशक से भी ज्यादा अरसे से अधूरे पड़े बांदा बाईपास मार्ग को पूरा करने, चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने स्वीकृति देते हुए एक अरब 21 करोड़ 71 लाख 45 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है। पहली किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को प्रदेश सरकार के अनु सचिव द्वारा जारी पीडब्ल्यूडी प्रमुख अभियंता को जारी शासनादेश में कहा गया कि बांदा में बाईपास मार्ग में किमी एक से 16 व 17 में चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण तथा किमी 16 से 20 तक अधूरे पड़े बाईपास को पूरा करने के लिए प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति राज्यपाल ने प्रदान कर दी है। निर्माण में मानक और गुणवत्ता की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता की होगी। इसका बजट दूसरे मद में खर्च नहीं होगा। उधर, विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि बाईपास रिंगरोड के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण और अधूरे कामों को पूरा करने के लिए विधायक ने सीएम और डिप्टी सीएम को अलग-अलग पत्र पिछले दिनों भेजे थे। उनके अनुरोध पर यह बजट स्वीकृत हुआ है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें