फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: युवाओं ने बढ़ाए कदमए स्थापित होंगे 10 हजार छोटे उद्यम

Tue, 03 Sep 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार युवाओं ने उद्यम लगाने के लिए किए आवेदन
विज्ञापन


पीएम विश्वकर्मा योजना से युवा अपने सपनों को करेंगे साकार
संवाद न्यूज एजेंसी

बलरामपुर। छोटे-छोटे उद्यम जिले की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में मदद करेंगे। जिले के 18 से 50 वर्ष आयु के युवा सपनों को साकार करने में जुट गए हैं। 10 हजार युवाओं ने पीएम विश्वकर्मा योजना से शहरों व गांवों में उद्यम लगाने के लिए कदम बढ़ाया है।
छोटे व मध्यम उद्यम लगाने वाले युवाओं के सपनों को पीएम विश्वकर्मा योजना नई उड़ान दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2023 को योजना संपूर्ण देश में लागू किया था। यह योजना सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के कारोबार में मदद कर रही है। शहरों व गांवों के छोटे उद्यमियों के तरक्की की राह आसान बन रही है।
विज्ञापन

बढ़ई, लोहार, कुम्हार, सुनार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया बुनकर, दर्जी, अस्तकार, नाव निर्माता, टूल किट निर्माता, मूर्तिकार, टोकरी, चटाई, झाड़ू, गुड़िया व खिलौने बनाने जैसे 18 ट्रेडों में छोटे कारोबारियों को उनके ट्रेड में पांच दिवसीय प्रशिक्षण देकर टूल किट लेने के लिए 15 हजार का ई-रुपे कार्ड दिया जाता है।
इसके बाद बिना गारंटी के पांच प्रतिशत ब्याज पर एक लाख का ऋण दिलाया जाता है। ऋण चुकता करने वालों को 15 दिन का प्रशिक्षण देकर उन्हें बैंक से बिना गारंटी के सिर्फ पांच फीसदी ब्याज पर दो लाख रुपये ऋण मिलेगा। इससे गांवों व शहरों के छोटे उद्यमियों को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन



ब्लॉकवार प्राप्त आवेदन :
ब्लॉक -प्राप्त आवेदन

सदर -2100
पचपेड़वा -755
तुलसीपुर -451

श्रीदत्तगंज -482

उतरौला -450
हरैया सतघरवा -709
गैड़ास बुजुर्ग -364

रेहरा बाजार -2162

गैसड़ी -205



शहरों में आए आवेदन :
शहर -प्राप्त आवेदन

बलरामपुर -1511
उतरौला -232

तुलसीपुर -155
गैसड़ी -39

पचपेड़वा -89


उद्यम लगवाने में मदद करने का निर्देश
पीएम विश्वकर्मा योजना से बेरोजगार के सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। शहरों व गांवाें में स्वरोजगार करके युवक-युवतियां जिले की इकोनॉमी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। जिले के पांचों नगर निकायों के ईओ को शहरों व डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय को गांवों में बेरोजगारों से योजना में आवेदन कराने और छोटे-छोटे उद्यम लगाने में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। -पवन सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें