बलरामपुर। गैसड़ी थाना क्षेत्र के साथी गांव निवासी एक युवक की बुखार से मौत हो गई। साथी गांव निवासी अब्दुल रकीब ने बताया कि उनका बेटा वजहुल हक उर्फ राहिल (18) शुक्रवार को लखनऊ से घर आया था। शनिवार को तेज बुखार आने पर उसे सीएचसी लठावर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने राहिल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
राहिल को गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि राहिल को गंभीर हालत में लाया गया था। डॉ. किशन गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया था।