फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इलाज के दौरान युवक की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 22 Jul 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। थाना क्षेत्र के मुसहवा गांव के पास पुल के किनारे बेहोशी के हालत में मिले 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी सोनू चौहान ने बताया कि 17 जुलाई की शाम करीब सात बजे उनके सगे भाई गुड्डू चौहान को गांव का ही एक युवक अपने साथ बुलाकर ले गया था। एक घंटे के बाद सूचना मिली कि उसका भाई गुड्डू चौहान ललिया-महराजगंज तराई मार्ग पर मुसहवा पुल के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा है। पूरे शरीर में चोट के निशान हैं। सोनू की सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी 112 की टीम ने उसे सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ भेज दिया गया। रविवार की सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान गुड्डू की मौत हो गई। मृतक के पिता कैलाश चौहान ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें