फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 09 Jul 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
हिमांशु सिंह उर्फ छोटू-फाइल फोटो
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के वीरपुर कला गांव के भोनूराया कुट्टी में शनिवार की देर रात 22 वर्षीय हिमांशु सिंह उर्फ छोटू करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला मेमोरियल अस्पताल में माैत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता विनोद ने बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे छोटू अपने कमरे में बल्ब का तार सही कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। जब तक मां आंगन से दौड़कर कमरे में पहुंचती तब तक वह बेहोश हो चुका था। परिजन इलाज के लिए उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए, हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि छोटू की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। इकलौते बेटे की मौत से बहू व उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मृत्यु से गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें