फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोहड़वरा में एक युवक की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोहड़वरा बंजरिया निवासी शोभाराम ने बताया कि उनका बेटा रामस्वरूप रजडरवा चौराहे पर चाट की दुकान लगाता था। सोमवार शाम छह बजे रामस्वरूप दुकान पर था। तभी किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। परिजनों ने रामस्वरूप को सीएचसी पचपेड़वा पहुंचाया।
जहां डॉक्टर ने उसे एंटी स्नेक इंजेक्शन लगाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रामस्वरूप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामस्वरूप पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। माता-पिता काफी बुजुर्ग हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी रामस्वरूप पर ही थी। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें