बलरामपुर। कोतवाली क्षेत्र उतरौला के श्रीदत्तगंज बाईपास पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि ग्राम खरदौरी निवासी तुलाराम (32) बुधवार देर रात घर से बाइक लेकर कहीं जाने के लिए निकला था। श्रीदत्तगंज बाईपास पास तेज रफ्तार वाहन ने उसको ठोकर मार दी। घायल तुलाराम को लोग सीएचसी श्रीदत्तगंज ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।