फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: युवा बार संघ का चुनाव 15 दिसंबर को

Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला युवा बार संघ की नई कार्यकारिणी चुनने के लिए मतदान 15 दिसंबर को होगा। चुनाव में हिस्सेदारी करने के लिए 20 नवंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। यह निर्णय जिला युवा बार संघ की बृहस्पतिवार को हुई साधारण सभा की बैठक में हुआ। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अमित कुमार पांडेय ने बताया कि चुनाव के लिए सदस्यता अभियान 20 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान युवा अधिवक्ता निर्धारित 30 रुपये का वार्षिक शुल्क देकर संघ की सदस्यता ले सकेंगे। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए 15 दिसंबर को मतदान कराकर मतगणना कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें