बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र उज्ज्वल चौहान का सम्मान हुआ। उनको हाल में एक पात्रिका की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया था। जिसके बाद कॉलेज में उनके प्रयास की सराहना हुई। मोहल्ला टेढ़ी बाजार निवासी उज्ज्वल 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर में सीनियर असिस्टेंट दीपक कुमार चौहान के पुत्र हैं। उनकी उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. दिनेश मौर्या एवं डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान आदि शिक्षकों, सहपाठियों और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।