देहात (बलरामपुर)। प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रावस्ती में राप्ती नदी में डूबे युवक का शव जिले के चौका खुर्द गांव के पास मिला। चकवा पुलिस चौकी प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि अकबरपुर कला जनपद श्रावस्ती निवासी चिनकू (20) 16 अक्तूबर को राप्ती नदी के अंधरपुरवा घाट पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूब गया था। गुरुवार को उसका शव चौका खुर्द गांव के पास मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर युवक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।