फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन के बाद कन्याओं का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्रि की नवमी पर मंगलवार को देवी मंदिरों व पूजा पंडालों के साथ ही घरों में भी पूजा-पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया।
विज्ञापन

शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने पवित्र सूर्य कुंड में स्नान कर मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। नगर के बिजलेश्वरी देवी मंदिर व झारखंडी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। नवमी पर मंदिरों के साथ ही घरों में भी लोगों ने हवन किया। इसके बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें स्वादिष्ट व्यंजन खिलाए और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।
देवीपाटन शक्तिपीठ में महंत मिथिलेश नाथ योगी ने कन्या पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया और उपहार भी दिए। इस अवसर पर एसपी राजेश कुमार सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की, अमित चौरसिया, ईओ डॉ. संपूर्णानंद, सीओ तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें